मां भारती के चरणों में वंदन,
अमर तिरंगे को करें नमन।
ज्ञान का प्रकाश हो चारों ओर,
हर दिल में जागे एक नया जोर।
प्रीत की माला गले में पिरोए,
सपनों को साकार करें, सब संजोए।
संस्कारों की भूमि पर खड़ा हो,
हर मानव सच्चाई से जुड़ा हो।
शांति का संदेश फैलाए जग में,
एकता की भावना हो सबके मन में।
मां भारती का आशीर्वाद पाएं,
हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएं।
जी आर कवियूर
No comments:
Post a Comment